प्रमुख अभियंता के पद पर करोड़ों का भ्रष्टाचार करके हाई कोर्ट को गलत जानकारी देकर दो पद जूनियर रिटायर्ड अधिकारी को फिर से नियुक्ति दी गई।
भोपाल मुकेश बंसल प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने बताया। जल संसाधन विभाग में प्रमुख अभियंता के पद पर दो पद जूनियर रिटायर्ड अधिकारी को पुनः तीसरी बार हाई कोर्ट को गलत जानकारी दे करके नियुक्ति दी गई। यहां यह बताना आवश्यक है कि जिनको नियुक्ति दी गई , हाईकोर्ट ने उनको दो बार उक्त पद से स्टे देकर के हटा दिया। लेकिन सरकार के जल संसाधन विभाग ने हाई कोर्ट में गलत तत्वों की जानकारी देकर जो सीनियर अधिकारी प्रमुख अभियंता के पद के लिए इनटाइटल थे उनकी हाई कोर्ट में की गई अपील को निरस्त कराकर करोड़ों का भ्रष्टाचार करके पुनः उसी व्यक्ति को नियुक्ति दी गई जिन्हें दो बार हाई कोर्ट के निर्देश पर स्टे देकर पद से हटाए गए। यही नहीं हाई कोर्ट में प्रमुख अभियंता के पद के लिए जिन दो सीनियर अधिकारियों ने अपील की थी ,उनको उनके वर्तमान पदों प्रभारी मुख्य अभियंता से हटाकर के उनके स्थान पर उनसे दो पद जूनियर कार्यपालन यंत्रियों को मुख्य अभियंता बनाया गया है। यानि बदले की भावना से जो सबसे सीनियर दो अधिकारी थे उनको हटाते हुए उनसे बदला लेने के लिए, विभाग ने दिनांक 7 जून 2024 को उनसे दो पद जूनियर अधिकारियों को भ्रष्टाचार करके उनके पदों पर नियुक्ति दी।