खबरमध्य प्रदेश
मोती नगर बस्ती को तोड़कर भाजपा सरकार ने किया गंगा जमुना तहजीब को कलंकित -मनोज शुक्ला

भोपाल। नरेला विधानसभा के मोतीनगर बस्ती में जिला प्रशासन की बेदखली कार्यवाही आज सुबह से प्रारंभ हुई, सुबह 7 बजे से मोतीनगर को तोड़ने के लिए पूरा प्रशासन वहां मौजूद है। मोतीनगर स्थित दुकानों को आज तोड़ा जाना है। वहीं दूसरी तरफ बस्ती को तोड़ने का विरोध कर रहे मनोज शुक्ला के घर सुबह 7:45 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक टीआई कोहेफिजा अपनी टीम के साथ उनको नजरबंद कर दिया। उन्होंने उनको कहीं बाहर जाने से मनाही की एवं घर में ही रुकने को कहा। मनोज शुक्ला ने कहा कि मोती नगर राजनीतिक नफ़रत की भेंट चढ़ गया है। आज भाजपा सरकार ने भोपाल की गंगा जमुना तहजीब को कलंकित करने का काम मोतीनगर तोड़कर किया है, में इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं।