देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से पढ़ाई करने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। CBSE ने 12वीं के बाद 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए है। परीक्षा शामिल हुए छात्र CBSE की आधिकारीक वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। इस साल 10वीं में पूरे देश में 93.66% छात्र पास हुए हैं तो वहीं 12वीं में इस साल 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास हुए।
इस बार भी लड़कियां रही आगे
सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.00% रहा, जबकि लड़कों का 92.63%। इस तरह लड़कियों ने 2.37% की बढ़त हासिल की है।
सीबीएसई की साइट पर लिंक हुआ एक्टिव
सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएई के साइन पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव नहीं हुआ था। कुछ देर बाद बेवसाइट पर लिंक एक्टिव हो गया है। अब आप अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जा कर देख सकते हैं।
किस शहर का रहा कितना प्रतिशत
त्रिवेन्द्रम – 99.79%
विजयवाड़ा – 99.79%
बेंगलुरु – 98.90%
चेन्नई – 98.71%
पुणे – 96.54%
अजमेर – 95.44%
दिल्ली पश्चिम – 95.24%
दिल्ली पूर्व – 95.07%
चंडीगढ़ – 93.71%
पंचकुला – 92.77%
भोपाल – 92.71%
भुवनेश्वर – 92.64%
पटना – 91.90%
देहरादून – 91.60%
प्रयागराज – 91.01%
नोएडा – 89.41%
गुवाहाटी – 84.14%