चंद्रशेखर तिवारी बने श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष
चंद्रशेखर तिवारी को मिले 1679 मत, नारायण सिंह कुशवाहा को 397 मतों से हराया

तिवारी ने अपनी विजयश्री सनातनी जनता को समर्पित की
भोपाल। राजधानी की हिन्दुओं की सबसे बड़ी और प्राचीन समिति श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को गुफा मंदिर में संपन्न हुए। चंद्रशेखर तिवारी को श्री हिन्दू उत्सव समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नारायण सिंह कुशवाहा को 397 मतों से हराया। तिवारी को 1679 मत मिले। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी नारायण सिंह कुशवाहा को 1282 वोट मिले। चुनाव में कुल 5647 मत पड़े जिसमें से 31 मत निरस्त कर दिए गए। चंद्रशेखर तिवारी ने अपनी विजय को सनातनी जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह पद किसी व्यक्ति विशेष की महत्वाकांक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज सेवा और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि समिति का अध्यक्ष बनना उनके लिए गौरव की बात है, किंतु इससे भी बड़ा दायित्व है समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना। तिवारी ने नागरिकों से यह स्पष्ट किया कि उनका हर निर्णय जनता की सहभागिता से ही होगा। समर्थकों ने इस कदम को जनता के प्रति उनकी निष्ठा और लोकतांत्रिक आस्था का परिचायक बताया। चंद्रशेखर तिवारी को समाज के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
श्री हिन्दू उत्सव समिति भोपाल चुनाव 2025 के 56वें राउंड की मतगणना के बाद परिणाम
टोटल वोट:- 5647
1) चंद्र शेखर तिवारी- 1679
2) दीपेश श्रीवास्तव – 596
3) हेमंत कुशवाह- 886
4) कैलाश बेगवानी- 1173
5) नारायण कुशवाहा- 1282
कुल 31 मतपत्र निरस्त किए हैं।