खबरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुन्देलखण्ड की संस्कृति और बोली को बताया समृद्ध, बुंदेलखंड के एक शब्द को महाभारत से जोड़ा

भोपाल में बुंदेली समागम का शुभारंभ

 

भोपाल में बुंदेली समागम का शुभारंभ

भोपाल, 31 अगस्त: भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में आज से तीन दिवसीय बुंदेली समागम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेली संस्कृति की समृद्धि और बुंदेलखंड के अद्भुत इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की संस्कृति और इतिहास हमें गौरव का अनुभव कराते हैं।

**प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति**

समागम के उद्घाटन सत्र में प्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्लाद पटेल, धर्मेंद्र लोधी, लखन पटेल, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, भोपाल महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, और मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह शामिल हुए।

**संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर**

उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुंदेली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में यह समागम एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार के आयोजनों से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाया जा सकता है।

**पंचायत वेब सीरीज की नायिका का प्रदर्शन**

इस समागम का एक और आकर्षण ‘पंचायत’ वेब सीरीज की नायिका सांविका का बुंदेली पंचायत में एक बार फिर रिंकी की भूमिका निभाना रहा। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया और बुंदेली संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था और प्रेम को प्रदर्शित किया। इस दौरान सांविका से आयोजक सचिन चौधरी ने बुंदेली सम्वाद भी किया।

**प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश तिवारी से बुंदेली संवाद**

समागम के दौरान, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने अपने जीवन के संघर्ष और सागर से लेकर मुंबई तक के सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि उनकी जड़ें बुंदेलखंड में हैं और इस क्षेत्र की संस्कृति से उनका गहरा जुड़ाव है।

**कार्यक्रम की अवधि**

बुंदेली समागम का आयोजन 31 अगस्त से 2 सितंबर तक भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में किया जा रहा है। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संवाद सत्रों और प्रदर्शनों का आयोजन होगा, जो बुंदेलखंड की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएंगे।

इस समागम का आयोजन जनजातीय संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में किया जा रहा है। इसमें कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रहेगी। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा और मुकेश तिवारी बुंदेली संवाद देखेंगे, जिसमें पहले दिन मुकेश तिवारी से बुंदेली सम्वाद हुआ। जबकि “पंचायत” बेब सीरीज में प्रधान जी की बेटी रिंकी का रोल करने वाली अभिनेत्री सांविका भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराईऔर बुंदेली पंचायत में अपने अभिनय का जौहर दिखाएगी। इसके अलावा प्रसिद्ध कवियत्री अनामिका जैन अम्बर अपनी काव्य प्रस्तुति देंगी तो वही इंडियन आइडियल फेम वैशाली रैकवार की आवाज में सुरीले गीतों का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, बुंदेली महिमा संवाद में कवि सुमित ओरछा बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति से दर्शकों को रूबरू करवायेंगे।

बुंदेली समागम के दौरान बुंदेली संगीत, नृत्य, गायन, और काव्य पाठ का विशेष आयोजन होगा। साथ ही, बुंदेली फिल्म समारोह और बुंदेली युवा कवियों एवं यूट्यूब सितारों की प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन के विभिन्न सत्रों में बुंदेली लोक संस्कृति और बुंदेलखंड के विकास पर चर्चाएँ की जाएंगी। इस दौरान बुंदेलखंड का विजन डाक्यूमेंट भी पेश किया जाएगा। बुंदेली समागम के आयोजक सचिन चौधरी ने बताया कि बुंदेली समागम में शामिल लेने के लिए सभी बुंदेली प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। यहाँ सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेंगा।

प्रमुख कार्यक्रम:
– शुभारंभ समारोह: 31 अगस्त, 2024 शाम 5:00 बजे
बुंदेली संवाद: मुकेश तिवारी के साथ
बुंदेली पंचायत: “पंचायत” की अभिनेत्री सांविका (रिंकी) के साथ,
बुंदेली महिमा संवाद: कवि सुमित ओरछा के साथ,
बुंदेली संवाद : चर्चित कॉमेडी स्टार जय विजय सचान के साथ

– बुंदेली समागम का दूसरा दिनः 01 सितंबर, 2024
बुंदेली फिल्मों का प्रदर्शन, बुंदेली युवा कवि एवं यूट्यूबर्स की प्रस्तुति
इंडियन आइडियल फैम वैशाली रैकवार की प्रस्तुति
बुंदेली गायक सुमित दुबे, पवन तिवारी और बाघेश्वर धाम गायक खनिज चौहान की प्रस्तुति
प्रसिद्ध कवियत्री अनामिका जैन अम्बर की काव्य प्रस्तुति
कथा वाचक विपिन बिहारी दास जी महाराज से बुंदेली संवाद
बुंदेली लोकगायक जित्तू खरे बादल और राई नृत्य की प्रस्तुति

– बुंदेली समागम का तीसरा दिनः 02 सितंबर, 2024

बुंदेली आइडल सेमीफाइन
विजन बुंदेलखंड पर संवाद
बुंदेली आइडल का फाइनल
बुंदेली क्विज का आयोजन
– विशेष प्रस्तुति: फिल्म अभिनेता ,साहित्यकार आशुतोष राणा के साथ बुंदेली संवाद

सादर…
सचिन चौधरी, संपादक, बुंदेली बौछार
दिनेश शुक्ल, मीडिया समन्वयक बुंदेली समागम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button