मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री युमनाम खेमचंद सिंह को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और श्री युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में मणिपुर सुशासन, विश्वास और समावेशी विकास की नई दिशा तय करेगा।


