खबरमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज सेविका, सावित्रीबाई फुले की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय सावित्रीबाई फुले ने पुणे में पहला बालिका स्कूल स्थापित किया। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से दलित समुदाय के उत्थान के लिए शैक्षणिक संस्थानों की शुरुआत कर ज्ञान के आलोक से समाज को प्रकाशित किया। राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।



