खबरमध्य प्रदेश

कमाल का भोपाल’ अभियान को मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन

राजधानी के ‘कमाल का भोपाल’ अभियान को लेकर आज शाम 4 बजे क्रेडाई भोपाल का एक प्रतिनिधिमंडल वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री जी से भेंट करेगा।क्रेडाई भोपाल अध्यक्ष मनोज मीक के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस बैठक में शामिल होगा। मनोज मीक, जो इस अभियान के जनक और प्रणेता हैं, मुख्यमंत्री जी को राजधानी भोपाल के भविष्य के विकास और इसकी वैश्विक पुनर्परिभाषा की इस महत्वपूर्ण पहल की विस्तृत रूपरेखा और कार्ययोजना से अवगत कराएंगे।मुख्यमंत्री जी से यह निवेदन किया जाएगा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पूर्व एक गरिमामय समारोह में राज्य के नागरिकों के साझा शहर का ‘कमाल का भोपाल’ अभियान को आधिकारिक रूप से नागरिकों को समर्पित किया जाए। यह अभियान राजधानी भोपाल की वैश्विक पहचान, औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और स्मार्ट अर्बन प्लानिंग को सुदृढ़ करने का एक ऐतिहासिक कदम है।इस अभियान को व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। यह भोपाल को “भारत की लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक और सांस्कृतिक राजधानी” के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।बैठक के बाद अभियान के अगले चरणों को लेकर आगामी रणनीति घोषित की जाएगी।

– सचिवालय, क्रेडाई भोपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button