खबरमध्य प्रदेशहेल्थ

मेडिकल कॉलेज रीवा में फायर सेफ्टी से संबंधित कार्य को प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की

भोपाल 9 फ़रवरी 2026’उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने वल्लभ भवन में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं मानव संसाधन से संबंधित प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा में फायर सेफ्टी से संबंधित लंबित मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलेज में आवश्यक नवीन कार्यों की स्वीकृति के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने 16 जिला चिकित्सालयों एवं क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉकों के लिए आवश्यक पदों की स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव को प्राथमिकता से तैयार कर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए कैबिनेट अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त श्री धनराजु एस सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button