देश

54 साल के हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी

पार्टी के कई नेताओं ने दी राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 19 जून को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन पार्टी मुख्यालय के बाहर जगह- जगह पर राहुल गांधी को बधाई देते हुए पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। वहीं कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही कई जगहों पर मंदिरों में राहुल गांधी की दीर्घायु के लिए पूजा की जा रही है। आइए देखते हैं नेताओं ने क्या कहा ?कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा- राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भारत के संविधान के मूल्यों को प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाजों के लिए आपकी करुणा, ऐसे गुण हैं जो आपको सबसे अलग बनाते हैं।मैं आपके सुखी जीवन की कामना करता हूं।वहीं दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस खास को और भी खास बनाते हुए एक्स पर ट्वीट किया- मोहब्बत का पैगाम और न्याय का संदेश न्याय योद्धा राहुल के साथ है समस्त देश जिसने विशाल हिंदुस्तान के हर कोने को हिंदुस्तानियों के साथ मिलकर स्पर्श किया, जिसने गरीब, मजदूर, युवा, नारी, श्रमिक सभी के न्याय का संदेश दिया! जननायक श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी एक्स पर पोस्ट किया कि कन्याकुमारी से कश्मीर और पूर्वोत्तर से महाराष्ट्र तक न्याय व सद्भावना की यात्रा के अथक पथिक, सत्यमेव जयते के सिद्धांत को लेकर हर अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व लोकप्रिय सांसद राहुल गांधी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।आपके सशक्त नेतृत्व ने संपूर्ण राष्ट्र में न्याय, संविधान व लोकतंत्र संरक्षण की मुहिम को नया आयाम प्रदान किया है।राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हार के बार पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। वहीं साल 2024 का चुनाव भी कांग्रेस पार्टी ने उनके ही नेतृत्व में लड़ा था। जिसके बाद कांग्रेस 99 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है। जिसके बाद 10 सालों में कांग्रेस पार्टी पहली बार विपक्षी पार्टी का दर्जा मिला है। राहुल गांधी ने साल 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने साल 2022-23 में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उसके बाद साल 2024 में चुनाव से पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button