खबरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अर्बन डेवलपमेंट पर आधारित बुक ‘मास्टर कमर्शियल रियल एस्टेट’ भेंट कर क्रेडाई अध्यक्ष मनोज मीक ने किया सम्मान 

भोपाल। प्रतिष्ठित उत्सव समिति ने राजधानी में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की ऐतिहासिक सफलता के लिए सम्मान किया। इस अवसर पर क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज मीक ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और अर्बन डेवलपमेंट पर आधारित बेस्टसेलर बुक ‘मास्टर कमर्शियल रियल एस्टेट’ भेंट कर सम्मान और आभार प्रकट किया। पुस्तक भेंट करते हुए मनोज मीक ने कहा : “हमारी राजधानी को वैश्विक मंच पर पुनः स्थापित करने में मुख्यमंत्री जी का दूरदर्शी नेतृत्व और संकल्पबद्ध प्रयास अद्वितीय हैं।”

मनोज मीक ने आगे कहा, “राजधानी भोपाल बीते 40 वर्षों से त्रासदी से उपजे संकटों और पहचान की चुनौती से जूझ रही थी। ‘कमाल का भोपाल’ अभियान इसी संघर्ष को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत करने का माध्यम बना है, जिसे मुख्यमंत्री का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है।”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में ‘कमाल का भोपाल’ अभियान द्वारा स्थापित विशेषताओं का उल्लेख किया और कहा कि औद्योगिक त्रासदी से बनी नकारात्मक छवि को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने सकारात्मक दिशा में परिवर्तित किया है। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा मान्य क्रेडाई की विकसित भोपाल पर ‘कमाल का भोपाल रिपोर्ट’ इन्हीं बिंदुओं पर आधारित है।

समारोह में राजधानी के व्यवसायिक, औद्योगिक, शहरी विकास, सांस्कृतिक एवं नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के योगदान को नमन करते हुए उन्हें राजधानी का “वास्तविक शुभचिंतक” की संज्ञा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button