अध्यात्ममध्य प्रदेश
बड़ी (सांझी) रंगोली के साथ दान उत्सव का समापन

भोपाल, 2 अक्टूबर ।विगत 20 दिन से चल रहा है दान उत्सव का बड़ी सांझी रंगोली के साथ हुआ समापन आज प्रभु श्रीनाथजी को लाल वस्त्र के साथ सर पर मोर पंख एवं सोने के आभूषणों से श्रृंगार किया गया प्रभु चांदी के सिंहासन पर विराजमान हुआ। संध्या काल में प्रभु के सामने 50 किलो फूल एवं गुलाल से बनी बड़ी सांझी बनाई गई जिसमें गुलाब गेंदा चंपा घास पत्तियां एवं गुलतेवड़ी के फूलों का इस्तेमाल किया या रंगोली में मोर तोता गिरिराज जी एवं ब्रज की अनेकों लीलाएं बनाई गई।प्रभु को दूध से बनी सामग्री का भोग लगाया गया।आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
कल से एकादशी ताक्षी यमुना जी गुणगान महोत्सव प्रारंभ हो जाएगा जिसमें श्री यमुना जी के 41 पद का पाठ एवं आरती की जाएगी।
मुखिया श्रीकांत शर्मा
श्री जी का मंदिर लखेरापुरा