खबरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ यादव के पिताजी के निधन पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने व्यक्त किया शोक

भोपाल/ 3 सितंबर।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता श्री पूनम चंद यादव के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पिता जीवन में एक वट वृक्ष की तरह होता है जिसकी छाया सदैव उसकी संततियों को संबल प्रदान करती है। उन्होंने स्वर्गीय श्री पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने और कष्ट की इस घड़ी में परिवार जन को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button