खबरमध्य प्रदेश
पाटिल जायका से हुई कमाई का समाज को किया दान

भोपाल, राजधानी के अंबेडकर ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 75 दिवस पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया गया। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही विभिन्न प्रकार के भोजनों के स्टाल तथा संविधान को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई। भोपाल के अंबेडकर ग्राउंड पर पाटिल जायका स्टार्ट अप का भी स्टाल लगाया गया। संचालक मनीष पाटिल ने बताया कि यहां पर जो भी आमदनी या पैसा एकत्रित होता पूरा समाज के लिए दान कर दिया जाएगा। मनीष पाटिल ने बताया कि वह कई सालों से अपना स्टार्टअप चला रहे हैं।