डॉ. नरेश कुमार तिवारी इंटरनेशनल वाइस चांसलर ऑफ द ईयर 2025 से सम्मानित

भोपाल – लंदन स्कूल ऑफ डिजिटल साइंस ने प्रख्यात वरिष्ठ वैज्ञानिक, शिक्षाविद् और कुलपति डॉ. नरेश कुमार तिवारी को इंटरनेशनल वाइस चांसलर ऑफ द ईयर 2025 से सम्मानित किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में असाधारण कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।डॉ. नरेश कुमार तिवारी को यह सम्मान उनकी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया गया है, जिनमें शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता को बढ़ावा देने में उनकी दूरदर्शी सोच और नेतृत्व, वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, भारतीय मूल्यों और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर स्थापित करने में उनका योगदान, तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक व व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज कल्याण के लिए उनके सतत प्रयास शामिल हैं।डॉ. तिवारी की यह उपलब्धि भारतीय शैक्षणिक समुदाय और देश के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का सम्मान है, बल्कि यह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। उनके कार्य शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में भारत की वैश्विक उपस्थिति को और सशक्त करेंगे।