एजुकेशनमध्य प्रदेश

डॉच वॉल, प्रथम मुस्कान कुशवाहा द्वितीय आशिका धाकड़, तृतीय तनुजा तिवारी रहीं

सरोजनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया

सरोजनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया । दिनाँक 06-03-2025 से 07-03-2025 के मध्य महाविद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव जी द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर मार्त्यापण कर वार्षिक खेल महोत्सव, एवं विभिन्न प्रतियोगितायों में भाग लें रही छात्राओं को उत्साहित कर वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव जी ने गोला फेक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्रथम डॉ. अनिता चौरसिया एवं तृतीय स्थान डॉ कीर्ति ने प्राप्त किया ।कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त क्रीड़ा समिति, प्रशासनिक अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रश्मि होलानी ने आयोजित खेलों की विस्तृत जानकारी दी। खेल विभाग की समस्त छात्राओं द्वारा क्रार्यक्रम में अपना वॉलीन्टियर ने सहयोग प्रदान कर खेलों का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न फन गेम्स का आयोजन किया गया।श्री लेगिट रेस- प्रथम अनुशिका उमक, द्वितीय कल्पना प्रजापति, तृतीय नेहा पटेल विजय रही। डॉच वॉल, प्रथम मुस्कान कुशवाहा द्वितीय आशिका धाकड़, तृतीय तनुजा तिवारी रही। टग ऑफ वार, हूप रेस, चेयर रेस, बालीबॉल एवं शॉट पुट आदि खेलों का आयोजन किया गया।अंत में विजेताओं को मेडल पहनाकर पुरुस्कृत किया गया। खेल वार्षिक खेल महोत्सव में लगभग 400 छात्राओं प्राध्यापक, समस्त कार्यालयीन स्टाफ एवं महाविद्यालय परिवार ने सुबह 10 बजे से 5 बजे तक खेलों का भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button