शिक्षा से ही होगा भविष्य का निर्माण- लोकेश लिल्हारे

भोपाल में 22 जून को आलोक का राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश भर के कोने-कोने से 10वीं एवं 12वीं में 90% से ज्यादा अंक पाकर उत्तीर्ण 600 विद्यार्थियों, 130 नव नियुक्त अधिकारियों, विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले लगभग युवा प्रतिभाओं तथा सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारियों को रविंद्र भवन में “अखिल भारतीय लोधी लोध लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक ) एवं लोधी समाज के सभी संघठनों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार बीएल वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा प्रतिभाओं का सम्मान, समाज का उत्थान है। यह समारोह केवल सम्मान का मंच नहीं बल्कि समाज के होनहारों के सपनों, संघर्षों और उपलब्धियों का उत्सव है। जीवन में आगे बढ़ती प्रतिभाएं हमारे समाज की पहचान और भविष्य हैं और उन्हें प्रोत्साहित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन प्रह्लाद पटेल ने विद्यार्थियों को जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताते हुए कहा युवाओं की ऊर्जा, संकल्प और नेतृत्व क्षमता ही भारत को एक सशक्त दिशा प्रदान कर सकती है। आज से लेकर आगामी 5 वर्ष तक सबसे ज्यादा ऊर्जा, सबसे ज्यादा समर्थ और सर्वाधिक ऊँचाई पर पहुँचने का समय है। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर गर्व महसूस हुआ। वहीं समान समारोह में मीडिया को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के आयोजक लोकेश लिल्हारे ने कहा कि शिक्षा से ही भविष्य का निर्माण होगा ।हमारे समाज के काफी संख्या में लोग ग्रामीण इलाकों से आते हैं हम चाहते हैं कि वो अच्छी शिक्षा हासिल कर सके। आज के समारोह में 90% से ऊपर अंक लाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ताकि उनसे प्रेरणा लेकर समाज के अन्य बच्चे भी 10वीं 12वीं की परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक ला सके। लिल्हारे ने कहा कि प्रतिभावान बच्चों के अलावा नवनियुक्त अधिकारी- कर्मचारी, सेवारत अधिकारी कर्मचारी और सेवानिवृत कर्मचारियों सहित 500 लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार बीएल वर्मा ,मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग , प्रहलाद सिंह पटेल , स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी , अध्यक्ष लोधी महासभा एवं विधायक एटा विपिन कुमार डेविड ,आलोक राष्ट्रीय परामर्शदात्री अध्यक्ष डॉ विजय बरैया लोधी, आलोक अध्यक्ष अनंत लाल दमाहे , मुख्य मार्गदर्शक एवं कमिश्नर लोकेश लिल्हारे , कार्यकारी अध्यक्ष महासभा कोक सिंह नरवरिया , राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आलोक श्रीमती ललता लोधा , विधायक नीरज लोधी ठाकुर , विधायक पिछोर प्रीतम लोधी सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। इस अवसर पर कामिनी दिलीप राजपूत निर्विरोध आलोक की प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।