मध्य प्रदेश

भाजपा के टिकट ऐलान प्रत्याशा के बीच चुनाव प्रभारी का तीन दिनी भोपाल दौरा

भोपाल

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशियों के ऐलान की प्रत्याशा और मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बीच में चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने भोपाल में डेरा डाल लिया है। दोनों नेता तीन दिन तक यहां पर रहेंगे। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री ने प्रबंध समिति की बैठक ली। वहीं चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह आम जनता के बीच में उतरे हैं। वे शहर के कई हिस्सों में गए जहां पर उन्होंने आम लोगों के साथ संवाद किया। वहीं वीडी शर्मा भी दोपहर में शहर के अन्य हिस्सों में पहुंच कर हितग्राहियों से मिले। भोपाल में रहकर चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह और पार्टी संगठन की राहुल गांधी की यात्रा से होने वाले असर पर निगाहें जमी रहेगी।

प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। इस संबंध में गुरुवार की रात तीन बजे तक दिल्ली में बैठक चली थी। इसके बाद से यह अटकलें चल रही है कि भाजपा अब कभी भी लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। जिसमें प्रदेश की एक दर्जन सीटों पर पहले वह उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इसमें हारी हुई सीट छिंदवाड़ा और सर्वे में बहुत मजबूत नहीं मानी जाने वाली सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाने की संभावना है। साथ ही कुछ बड़े नेताओं को टिकट देकर पार्टी के पक्ष में और बेहतर माहौल बनाने का काम किया जाएगा। इस सब के बीच प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह भोपाल आ गए हैं। वहीं यह भी माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह तीन दिन तक लगातार इसलिए मध्य प्रदेश में हैं क्योंकि शनिवार को राहुल गांधी की न्याय यात्रा प्रदेश में आ रही है। इस यात्रा से होने वाले असर पर पार्टी की निगाह रहें, इसके लिए वे यहां आए हुए हैं। इन तीन दिनों में वे बैठकें भी लेंगे और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के हितग्राहियों से संपर्क कर उनसे संवाद भी करेंगे। शनिवार को भोपाल के वार्ड 20 में हितग्राहियों से संवाद करने के लिए पहुंच हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button