खबरमध्य प्रदेश

 भारतीय मजदूर संघ में महिलाओं की बराबर की हिस्सेदारी -डॉ ब्रीज त्रिपाठी

अन्य संगठन बात करते हैं लेकिन हम स समानता पर अमल करते हैं

भोपाल। राजधानी स्थित ठेंगड़ी भवन में भारतीय मजदूर संघ द्वारा युवा कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग आयोजित किया जा रहा है।  18 अप्रैल से शुरू तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से आए हुए नव नियुक्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी  हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास वर्ग की सबसे खास बात यह है कि इसमें पुरुषों के साथ महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी बढ़- चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। कार्यकर्ता निर्माण प्रकोष्ठ की सह प्रभारी डॉ ब्रीज त्रिपाठी ने बताया कि दरअसल जब नए कार्यकर्ता को पद मिलता है तो उसे भारतीय मजदूर संघ की परिपाटी से अवगत कराने के लिए अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाता है। भारतीय मजदूर संघ की परिपाटी है कि कार्यकर्ताओं को अनुशासन में बांधना ताकि वह अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर कर सके अभ्यास ही धीरे-धीरे आदत बन जाता है।

भारतीय मजदूर संघ में समाज सेवियों के लिए भी प्रकोष्ठ  – डॉ ब्रीज त्रिपाठी

डॉ ब्रीज त्रिपाठी ने आगे कहा कि भारतीय मजदूर संघ में महिलाओं को पर्याप्त भागीदारी मिलती है भले ही दूसरे संगठन दावा करते हो लेकिन हमारे यहां वाकई में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है ।भले ही 50-50 प्रतिशत ना हो लेकिन 70  से 30 का तो अनुपात है ही ‌। उन्होंने आगे कहा कि वर्किंग वुमन के अलावा समाजसेवी महिलाएं भी इसमें शामिल हो सकती हैं क्योंकि हमारा भारतीय मजदूर संघ का एनजीओ प्रकोष्ठ भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button