3 साल के बाद भी कृषि विभाग के आत्मा परियोजना के संविदा कर्मचारियो का नही हुआ 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति के अनुसार वेतन समकक्षता का निर्धारण गुस्साए संविदा कर्मचारी पहुंचे कृषि मंत्री एदल सिंह कसाना के बंगले पर दिया ज्ञापन मंत्री ने विभाग को लिखी नोटशीट एक सप्ताह में कार्यवाही करे । सड़क दुर्घटना में शहीद साथी को दी श्रद्धांजली


म. प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि कृषि विभाग के अंतर्गत आत्मा योजना में कार्यरत 450 संविदा कर्मचारियो की वेतन समकक्षता का निर्धारण 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति के अनुसार दो – दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बावजूद भी अभी तक नही हुआ । कल रविवार को आत्मा योजना के खरगोन जिले का संविदा कर्मचारी को कार्य की अधिकता के कारण कार्यालय बुलाया था वो कार्यालय जा रहा था रास्ते में एक्सीडेंट हो गया और उसकी मृत्यु हो गई , 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति अभी तक लागू नहीं होने के कारण उसके परिवार के किसी सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ भी नही मिल पायेगा यदि संविदा नीति का लाभ मिल गई होती तो जो साथी किसी दुर्घटना में मारे गए हैं या घायल हुए हैं उनके परिजनों को आज अनुकंपा का लाभ मिल गया होता इसी मांग को लेकर आत्मा के साथी आज संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर और कृषि तकनीकी संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बैजनाथ सिंह यादव के नेतृत्व में कृषि मंत्री श्री एंदल सिंग कंसाना के बंगले पर पहुंचे और समकक्षता की मांग और कहा की 22 जुलाई 2023 की नीति का लाभ आत्मा कर्मचारियों को शीघ्र मिले आत्मा कर्मचारियों के साथ संविदा महा संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश राठौर भीकृषि तकनीकी संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बैजनाथ सिंह यादव ने एक सप्ताह के अंदर आत्मा कर्मचारियों की मांग पूरा ना होने पर हड़ताल करने का कहा है । इस अवसर पर पूरे प्रदेश के कृषि संविदा कर्मचारी एकत्रित हुऐ थे। कृषि मंत्री ने कृषि विभाग के प्रमुख सचिव को नॉटशीट भेज दी है एक सप्ताह में यदि आत्मा योजना के संविदा कर्मचारियों का वेतन निर्धारण 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति के अनुसार नही हुआ तो प्रदेश व्यापी हड़ताल की जायेगी।



