खबरमध्य प्रदेश
विशेषज्ञों ने कर सलाहकारों और प्रोफेशनल को बताई जीएसटी की बारीकियां- धीरज अग्रवाल
कुशाभाऊ सेंटर भोपाल में टैक्स बार ला एसोसिएशन का सेमिनार आयोजित



भोपाल, राजधानी स्थित कुशाभाऊ सेंटर में टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया ।सेमिनार में देश-प्रदेश से करीब 300 कर सलाहकार ,वकील और प्रोफेशनल्स शामिल हुए। टैक्स बार ला एसोसिएशन भोपाल के कोषाध्यक्ष धीरज अग्रवाल ने बताया कि आज सेमिनार में सीए विमल जैन और अन्य विशेषज्ञों ने कर सलाहकारों और प्रोफेशनल को जीएसटी की बारीकियां बताईं। धीरज अग्रवाल ने आगे कहा कि जीएसटी में काफी बदलाव किए गए हैं जिसकी जानकारी आज इस सेमिनार में दी गई । हमें आशा है कि इससे कर सलाहकारों और प्रोफेशनल को फायदा मिलेगा और आज इस कार्यक्रम आए हुए लोगों को आभार। इसके अलावा सीए विमल जैन और एम के आर्य ने जीएसटी पर अपने विचार व्यक्त किए।





