मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति जिला विदिशा द्वारा झंडा वंदन कार्यक्रम हुआ आयोजित

सर्वस्वर्णकार समाज संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह एक गर्व का पल है, जब किसी संगठन या समुदाय के सदस्य देश के प्रति अपनी एकता और सम्मान को प्रदर्शित करते हैं। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस के मुख्य आतिथ्य एवं अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी की अध्यक्षता में कांच मंदिर के पास, रेलवे स्टेशन स्थित मालवीय उद्यान में सर्व स्वर्णकार सामाजिक बंधुओ द्वारा, समाज जनों द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। ध्वज फहराते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी द्वारा अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र प्रेम के लिए सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित राजकुमार सर्राफ, अरुण कुमार सोनी, मनोज कौशल सफल शिक्षा,राजेंद्र स्वर्णकार, गिरधारी लाल सोनी, घनश्याम स्वर्णकार, सचिन सोनी, अभय जी ,शाश्वत जी ,के सी भाई, अमित भाई, नरेंद्र एवं शिवराज आदि सभी लोगों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का सफल संचालन भाई मनोज कौशल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं कल्याण समिति महासचिव ने किया। आभार व्यक्त स्वर्णकार समाज पदाधिकारी लायन अरुण कुमार सोनी ने किया। मिष्ठान वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button