मध्य प्रदेश

सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या महाविद्यालय भोपाल (नूतन काॅलेज) में चार दिवसीय रक्षाबंधन सावन मेला आयोजित

सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या महाविद्यालय भोपाल प्रचालित नाम (नूतन काॅलेज) में चार दिवसीय रक्षाबंधन सावन मेला आयोजित किया है। जिसका विधिवत उद्घाटन प्राचार्य डाॅ. दीप्ति श्रीवास्तव द्वारा किया गया संयोजक डाॅ. लक्ष्मी अग्निहोत्री ने EARN WHILE YOU LEARN (सीखो कमाओ) के अंतर्गत अध्ययनरत छात्राओं एवं पूर्व छात्राएं noga नूतन ओल्ड गर्ल्स एसोसिएशन की छात्राओं द्वारा विभिन्न हस्त निर्मित उत्पाद जैसे राखियां, सजावटी समान, सौंदर्य संबंधी ज्वेलरी (हस्तनिर्मित), वस्त्र ब्लाक प्रिंट बाग प्रिंट आदि के सूट कपडों के बैग, पर्स, चूड़ियां, साड़ियां, खाद्य सामग्री, चकली, पापड़, अचार, लड्डु, खुरमें, सेव आदि के विभिन्न स्टाॅल लगाये गए। सावन में छात्राओं द्वारा मेंहदी लगाने का स्टाॅल भी लगाया गया। उपरोक्त मेले एवं प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्राओं में सफल उद्यमिता, स्वरोजगार, मार्केटिंग शैली, संवाद करना, आत्मनिर्भरता जैसे गुणों को विकसित करने के उद्देश्य से लगाया गया। छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए महाविद्यालयीन स्टाफ समस्त कर्मचारी गण एवं अध्ययनरत छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय का वातावरण सकारात्मक एवं आनन्द वर्धक रहा। प्राचार्य द्वारा भी स्टाॅल से सामग्री खरीदी गई। प्राचार्य द्वारा छात्राओं का उत्साहवर्धन करना एवं आशीर्वाद देना अत्यंत सराहनीय रहा। चार दिवसीय सावन मेले का समापन 2 अगस्त 2025, शनिवार को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button