खबरमध्य प्रदेश

गृहे गायत्री यज्ञ उपासना अभियान शुरू, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भोपाल। आज गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना अभियान और पर्यावरण संदेश के तहत गायत्री नवचेतना केंद्र नेहरू नगर की शाखा के माध्यम से 24 घरों में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ का पुनः शुभारंभ किया गया है। साथ में जन जागरण रैली निकाल कर पर्यावरण सन्तुलन के लिए आम जन को जागरूक किया

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

1. *गृहे गृहे गायत्री यज्ञ*: 24 घरों में प्रशिक्षित पुरोहित भाई-बहनों द्वारा निशुल्क यज्ञ संपन्न कराया गया।
2. *पर्यावरण जन जागरण यात्रा*: कॉलोनी में पर्यावरण जन जागरण यात्रा निकाली गई, जिसमें यज्ञ से पर्यावरण शोधन और वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत एक पौधा माताजी के नाम से रोपित करने का संदेश दिया गया।
3. *वृक्ष गंगा अभियान*: यज्ञ के माध्यम से एक पौधा माताजी के नाम से लगाने का संकल्प कराया गया, जिससे वातावरण और पर्यावरण का संरक्षण और संतुलन में योगदान दिया जा सके।
कार्यक्रम का उद्देश्य
बताते हुए जिला समन्वय श्याम शर्मा जी ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से लोगों को देव परिवार से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण एवं व्यसनों से दूर रहने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
साथ में गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष 2026 के जन जागरण के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से निकली जा रही *ज्योति कलश यात्रा* का शुभारंभ 1 अगस्त से भोपाल जिले में होगा जो पूरे अगस्त महीने तक भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जन जागरण करेगा यात्रा की तैयारी की भी जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन नव चेतना केंद्र नेहरू नगर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button