मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश मोहन सिंह की मन मोहिनी घोषणा से झूम उठे शासकीय कर्मचारी लायन अरुण कुमार सोनी

मध्य प्रदेश सरकार के माननीय प्रिय मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव द्वारा प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए मन मोहिनी 5% डीए की घोषणा से कर्मचारियों में हर्ष लहर व्याप्त है और कर्मचारी खुशी से झूम उठे हैं। समग्र शिक्षक संगठन मध्य प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन में सरकारी कर्मचारियों के लिए 55% महंगाई भत्ते (डीए) की घोषणा करने पर आपका हृदय से आभार एवं बधाई। आपका यह ऐतिहासिक निर्णय हजारों शासकीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात है और आपकी कर्मचारी हितैषी सोच तथा ऊर्जावान नेतृत्व का प्रतीक है। आपके इस निर्णय ने 1 जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% अतिरिक्त डीए की स्वीकृति के साथ-साथ एरियर की राशि को जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक पांच समान किस्तों में प्रदान करने का प्रावधान कर कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। यह कदम कर्मचारियों को आर्थिक स्थिरता प्रदान करने के साथ ही उनकी दीपावली को और भी खुशहाल बनाएगा। आपके कथन, “सरकारी अधिकारी विकास के इंजन की तरह कार्य करते हैं,” ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया है और उनकी भूमिका को रेखांकित कर मध्यप्रदेश के विकास में उनके योगदान को सम्मानित किया है। केंद्रीय कर्मचारियों के समान 55% डीए प्रदान कर आपने यह बता दिया है कि कर्मचारियों को देने के मामले में मध्य प्रदेश सरकार भी केंद्र से पीछे रहने वाली नहीं है। हम सभी आपका आभार व्यक्त करते हैं।