खबरमध्य प्रदेश
संवैधानिक संस्थाओं में ओबीसी का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करे सरकार: कुशवाहा
भोपाल, समग्र पिछड़ा वर्ग सामाजिक संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश संयोजक राम विश्वास कुशवाहा ने राज्य सरकार से अपील की है कि संवैधानिक संस्थाएं जैसे- मानव अधिकार आयोग, लोक सेवा आयोग, लोकायुक्त, राज्य सूचना आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, महिला आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राज्य भूमि सुधार आयोग, राज्य वित्त आयोग, राज्य कृषक आयोग, विद्युत विनियामक आयोग, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, राज्य नीति आयोग, सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग, राज्य खाद्य आयोग, राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, इत्यादि महत्वपूर्ण संस्थानों में जनसंख्या के अनुपात में ओबीसी का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाये।