खबरबिज़नेसमध्य प्रदेश

गोविंद गोयल बने भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष

गोयल ने तेज कुल पाल सिंह पाली को 191 मतों से हराया

भोपाल, भोपाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 2026 के चुनाव में उन्नति पैनल की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल ने भारी बहुमत से चुनाव में विजयश्री हासिल की। सोमवार को राजधानी स्थित मानस भवन में मतगणना की गई। कुल 1999 मतों में से गोविंद गोयल को 1085 मत मिले 191 मतों से विजय हासिल की।वही उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजकुलपाल सिंह पाली को 894 मत मिले। पूरे चुनाव अभियान में देखने में आया कि गोविंद गोयल अपनी पूरी उन्नति पैनल के साथ लगातार व्यापारियों से मिलते रहे और उनकी समस्याओं को सुना और समझा। जनसंपर्क के दौरान गोविंद गोयल ने सभी व्यापारियों को आश्वासन भी दिया था की, उन्नति पैनल और उनके चुनाव में विजय होते ही व्यापारियों की हर समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा। उन्नति पैनल हमेशा सभी व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। व्यापारियों के हित की लड़ाई और सभी व्यापारियों से अच्छे संबंधों के परिणाम स्वरूप गोविंद गोयल ने अपने निकटतम प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली को हराकर नए अध्यक्ष के रूप में जीत हासिल की। उनकी जीत पर व्यापारी वर्ग में हर्ष देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button