मनोरंजन

हैप्पी बर्थडे बड़े भैया’, बेबी गर्ल सिपारा की तरफ से सौतेली मां शूरा खान ने दी अरहान खान को बधाई

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान आज 08 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अरहान की सौतेली मां शूरा ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

step mother sshura Khan extends birthday wishes to Malaika Arora Arbaaz Son Arhaan Khan from sister sipaara
अरहान खान के जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता अरबाज खान ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर बेटे को बधाई दी। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों ने भी विश किया है। साथ ही, अरहान की सौतेली मां शूरा खान ने भी प्यार लुटाया है। अरहान खान के जन्मदिन पर उन्होंने पोस्ट शेयर किया है। साथ ही बेबी गर्ल सिपारा की तरफ से भी विश किया है।

बहन सिपारा की तरफ से लिखा क्यूट मैसेज
बता दें कि मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान ने शूरा खान से शादी रचाई। इस साल अक्तूबर में अरबाज और शूरा बेबी गर्ल सिपारा के माता-पिता बने हैं। आज अरहान खान के जन्मदिन पर शूरा खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अरहान की वीडियो और फोटोज शेयर करते हुए बधाई दी है। कैप्शन पर सभी की नजर ठहर गई हैं। शूरा ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे बड़े भैया’। यह बधाई अरहान की बहन सिपारा की तरफ से लिखी गई है।

अरबाज और मलाइका ने किया पोस्ट
बेटे अरहान खान के जन्मदिन पर अरबाज ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे अरहान। जिंदगी में तुम्हारे लिए हमेशा सबसे बेस्ट के लिए दुआ है। लव यू’। इसके अलावा मलाइका ने भी बेटे के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे माय बेबी बॉय’। बता दें कि मलाइका और अरबाज का तलाक 2017 में हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button