महिला मंडल इंडस सिटी का हरियाली महोत्सव आयोजन,सर्व मांग्लयम समूह द्वारा नवग्रह पौधे वितरित



*सर्व मांग्लयम समूह द्वारा नवग्रह पौधे वितरण*
श्रावण मास की हरियाली तीज महोत्सव के अवसर पर इंडस सिटी कृष्णा नगर स्थित लता उमाशंकर टिकेरिया के आवास आरती सदन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया , लता- उमाशंकर टिकेरिया ने बताया कि आज इस कार्यक्रम के अवसर पर महिलाएं पूर्ण सिंगार के साथ हर परिधान पहनकर सम्मिलित हुई ,मधुर संगीत के साथ महिलाओं ने खूब नृत्य किया, हरियाली तीज के इस कार्यक्रम में पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित हुईं इस अवसर पर महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए , इस अवसर को प्रतिभागी महिलाओं को सुहाग की सामग्री दी एवं सर्व मांगल्यम समूह की संयोजक पद्मश्री-रमाकांत शुक्ला द्वारा इस अवसर पर महिलाओं को औषधीय एवं नवग्रह पौधे वितरित किये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लता टिकेरिया, रीना सनेही, पद्मश्री शुक्ला, रेखा वर्मा, रजनी वर्मा, ज्योति यादव, सुमन शाक्या, पूनम बुंदेला, सरोज यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं का सहयोग रहा।



