खबरमध्य प्रदेश

संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में हिंदी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

भोपाल।14 सितम्बर 2024 (शनिवार) को संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज के भाषा विभाग द्वारा हिंदी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और गर्व को प्रोत्साहित करना और इसे भारत की सांस्कृतिक और भाषाई धरोहर की आत्मा के रूप में महत्व देना था।
कॉलेज की माननीय प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने अपने संबोधन में हिंदी दिवस मनाने के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हिंदी, हमारी भावनाओं और मूल्यों की भाषा के रूप में सदैव हमारे साथ रहती है। हमें इसे संजोना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए। यह केवल संचार का माध्यम नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध और विविध संस्कृति का दर्पण है।
भाषा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा गुप्ता ने भी हिंदी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यद्यपि अंग्रेजी एक वैश्विक भाषा है, हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसका हमारे हृदय में अनमोल स्थान है। हमें इसे गर्व के साथ बोलना चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि ये महान व्यक्तित्व अंग्रेजी में निपुर्ण होते हुए भी अपनी मातृभाषा का सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए अंग्रेजी भाषण और गांधीजी के इंग्लैंड से लौटने के बाद हिंदी के प्रचार-प्रसार से यह स्पष्ट होता है कि इन नेताओं ने अपनी मातृभाषा को कितना महत्व दिया।
इस अवसर पर कई रोचक और आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने इस उत्सव में ऊर्जा भर दी। एक हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदी की शास्त्रीय कृतियों से लेकर समकालीन लेखन तक की विविध साहित्यिक रचनाओं का समावेश था। विद्यार्थियों ने अंताक्षरी और शेरो-शायरी जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और हिंदी साहित्य की सुंदरता का जश्न मनाया।
कॉलेज प्रबंधन ने भाषा विभाग के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में हिंदी के प्रचार-प्रसार और छात्राओं में भाषाई गर्व विकसित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button