ठेंगड़ी भवन में भारतीय मजदूर संघ का होली मिलन समारोह संपन्न

आज शाम 5:30 बजे से ठेंगड़ी भवन कार्यालय भो भारतीय मजदूर संघ भोपाल मे जिला भारतीय मजदूर संघ की ओर से मुख्य रूप से उपस्थिति भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी सिंह जी, राष्ट्रीय मंत्री श्री रामनाथ गणेशे जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवई जी, एवं प्रदेश के युवा ऊर्जावान महामंत्री भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश श्री कुलदीप सिंह गुर्जर , संगठन मंत्री निरंजनसिंह एवं विशेष अतिथि श्री भगवानदास सबनानी विधायक एवं संबद्ध सभी यूनियनों के अध्यक्ष महामंत्री पदाधिकारी गण बंधु भगिनी की गरिमामय उपस्थिति में एक दूसरे को तिलक लगाकर गले मिलकर शुभकामनाएं दी साथ में फूलों की वर्षा गीत संगीत के माध्यम से ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर समरसता के साथ होली मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रवेश महामंत्री ने कुलदीप सिंह गुर्जर ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।