
वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो ये अपने साथ हर तरह की सुख और समृद्धि लेकर आते हैं वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में एक के बाद एक परेशानियां भी बढ़ सकती है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ खास घटनाओं का भी जिक्र मिलता है. मान्यताएं हैं कि अगर आपको अपने घर में या फिर घर के आस-पास इनमें से कोई भी घटना होते हुए दिखे तो ये शुभ संकेत हो सकते हैं. अगर आपको इनमें से कोई भी घटना घटते हुए दिखे तो समझ लें कि जल्द आपकी किस्मत बदलने वाली है और जीवन में कई तरह के पॉजिटिव बदलाव भी होने वाले हैं. इन चीजों का दिखना कई बार इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि जल्द आपकी सभी इच्छाएं पूरी होने वाली है. इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं खास चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
चिड़िया का घोसला बनाना
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आसपास या फिर घर के बाउंड्री के अंदर अगर किसी भी चिड़िया का घोसला बना हुआ हो तो इससे शुभ और कुछ भी नहीं हो सकता है. यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द घर में सुख-समृद्धि आएगी और साथ ही बच्चे का भी जन्म हो सकता है. इसके अलावा घर पर चिड़िया का घोसला होना यह भी बताता है कि घर की एनर्जी अब निगेटिव नहीं बल्कि पूरी तरह से पॉजिटिव हो चुकी है. अगर इस घोसले में अंडे हो या फिर चूजे निकल आए तो इससे ज्यादा शुभ और कुछ नहीं होता है.
बछड़े या फिर बछड़े को दूध पीते देखना
वास्तु शास्त्र में गाय को हमेशा से मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता रहा है. वहीं, बछड़े को समृद्धि का संकेत. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामने या फिर आसपास बछड़ा दिखाई दे और वह दूध पी रहा हो तो ये काफी ज्यादा शुभ संकेत होता है. बछड़े को दूध पीते हुए देखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द आपके धन और धान्य में वृद्धि होने वाली है, घर में बच्चे का जन्म हो सकता है या फिर परिवार में सुख-शांति भी बढ़ सकती है. अगर आपको बछड़ा दिखे तो समझ जाएं कि आपके जीवन से पैसों से जुड़ी हर समस्या कुछ ही समय में दूर हो जाएगी. अगर आप एक बछड़े को दूध पीते हुए देखें तो तुरंत जाकर उस गाय को रोटी खिलाएं. ऐसा करने से आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है.
उल्लू या फिर तोते का दिखना
वास्तु शास्त्र में घर के आसपास तोते का दिखना काफी ज्यादा शुभ बताया गया है. अगर आपको ये दिन के समय दिखे तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द आपको कोई ऐसा फायदा होने वाला है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा. इसके आलावा आपको एक बड़ी सफलता भी मिल सकती है. वहीं, अगर आपको अपने घर के आसपास एक तोता दिखे या फिर उसकी आवाज ही सुनाई दे जाए तो ये इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द आपको एक बड़ी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. इसके अलावा ये इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आपके वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा और साथ ही नौकरी में तरक्की भी हो सकती है.



