खबर
बहन को बचाने के चक्कर में भाई ने दी जान, घर की छत से गिरे कोबरा को फेंकते वक्त डंसा
डुंगरिया ग्राम में बहन को कोबरा के हमले से बचाने के दौरान राकेश बर्मन को सांप ने कई बार डंस लिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने समय पर एंटी वेनम न मिलने से इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।


डुंगरिया ग्राम पंचायत में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बहन की जान बचाने के प्रयास में भाई की जान चली गई। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घर की छत से अचानक एक कोबरा सांप नीचे गिर पड़ा, जो राकेश बर्मन की बहन के ऊपर आ गया था। उसे राकेश ने तुरंत हटाया और बाहर फेंका, लेकिन इसी बीच उसने उसे डस लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई।


