मध्य प्रदेश

अंतरक्षेत्रीय विद्युत सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एम.पी. ट्रांसको के मुख्य अभियंता महेश नुन्हारिया ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

भोपाल। भोपाल में आयोजित हुई विद्युत कंपनियों की 46वीं अंतरक्षेत्रीय विद्युत सांस्कृतिक प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 में केन्द्रीय कार्यालय क्षेत्र जबलपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के मुख्य अभियंता श्री महेश कुमार नुन्हारिया ने शानदार गायन का प्रदर्शन कर शास्त्रीय संगीत की कठिन विधा ‘राग मालकोस‘ में अद्भुत प्रस्तुति देकर शास्त्रीय गायन स्पर्धा के पुरूष वर्ग में तृतीय स्थान अर्जित करने में सफलता हासिल की। । मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने श्री नुन्हारिया को उनके इस उपलब्धि पर बधाई देते हुये हर्ष जाहिर किया है। केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद एम.पी पावर मैनेजमेंट कंपनी के तत्वावधान में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल द्वारा आयोजित दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में राजधानी भोपाल के मानस भवन हाल में ‘‘कोयलिया बोले अमवा की डाल पर — ‘‘ की प्रस्तुति से श्री नुन्हारिया ने हाल में समां बांध दिया। उपस्थित दर्शकों ने इस लोकप्रिय राग और श्री नुन्हारिया की गायनशैली का भरपूर आनंद उठाया। श्री नुन्हारिया ने तृतीय स्थान हासिल कर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी का गौरव बढाया है। उल्लेखनीय है कि उत्कृष्ट इंजीनियर होने के साथ गायन और वादन के क्षेत्र में भी श्री नुन्हारिया को महारथ हासिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button