खबरमध्य प्रदेश

 महंगाई भत्ते में वृद्धि सराहनीय कार्य – के सी दुबे


भोपाल, डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। सेवारत और सेवानिवृत कर्मचारियों ने सरकार के इस कर्मचारी हितैषी निर्णय का स्वागत किया है। सेवानिवृत्ति अंडर सेक्रेटरी वल्लभ भवन के सी दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार के डीए बढ़ाने की घोषणा से अब प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के समान हो जाएगा। दुबे ने आगे कहा कि आज राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा सेवारत और सेवानिवृत अधिकारियों का सम्मान किया गया। यह सम्मान अधिकारियों के कार्य के प्रति समर्पण और कर्मठता के लिए प्रदान किया गया है। इस तरह के कार्यक्रमों से संगठन में एक जुटता और मजबूती आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button