भारत ने 48 रन से जीता पहला टी20, वरुण-शिवम को 2-2 विकेट; फिलिप्स की मेहनत पर फिरा पानी

भारत ने 48 रन से न्यूजीलैंड को पहले टी20 मुकाबले में हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 190 रन ही बना पाई। उनके लिए ग्लेन फिलिप्स ने 78 रनों की पारी खेली।
भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया
भारत ने 48 रन से न्यूजीलैंड को पहले टी20 मुकाबले में हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। बुधवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44*) की तूफानी पारियों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 234/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 190 रन ही बना पाई। उनके लिए ग्लेन फिलिप्स ने 78 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
मार्क चैपमैन 39 रन बनाकर आउट
मार्क चैपमैन 39 रन बनाकर आउट हो गए। अब डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर क्रीज पर मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 153 रन है।
फिलिप्स आउट
न्यूजीलैंड को चौथा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को अपना शिकार बनाया। वह 78 रन बनाकर आउट हुए।
ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक
ग्लेन फिलिप्स ने अपने करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और मार्क चैपमैन के साथ 60 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप निभा चुके हैं।
52 पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने टिम रॉबिन्सन को अपना शिकार बनाया। वह 21 रन बनाकर लौटे। अब ग्लेन फिलिप्स का साथ देने मार्क चैपमैन आए हैं।
दूसरा विकेट गिरा
दूसरा विकेट हार्दिक पांड्या ने लिया। उन्होंने रचिन रवींद्र को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स आए हैं।



