खबरदेशराजनीतिक

जे.पी. नड्डा बने राज्यसभा में सदन के नेता

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा में नेता सदन बनाए गए हैं। वो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। मोदी सरकार 3.0 में जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्हें सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा गया है। केंद्रीय मंत्री बनाने के बाद अब जेपी नड्डा को राज्यसभा में भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि जेपी नड्डा फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पार्टी अध्यक्ष के रूप में 30 जून को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में उनकी जगह किसी नए चेहरे को बीजेपी संगठन की जिम्मेदारी मिल सकती है। जेपी नड्डा को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद ही ये बात साफ हो चुकी थी। अब उन्हें बीजेपी ने राज्यसभा में नेता सदन की अहम जिम्मेदारी दी है। अब तक पीयूष गोयल राज्यसभा में नेता सदन थे, लेकिन इस बार वो लोकसभा चुनाव जीत गए हैं। वहीं अब ये जिम्मेदारी नड्डा संभालेंगे।

लोकसभा में सदस्यों ने ली शपथ

इधर 18वीं लोकसभा के लिए संसद सदस्यों के शपथ लेने का सिलसिला जारी है। सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने पर प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने उन्हें 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। सदन के नेता होने के नाते लोकसभा में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ दिलाई गई। प्रधानमंत्री के बाद कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश का नाम पुकारा गया लेकिन वह सदन में मौजूद नहीं थे। इसके बाद टीआर बालू का नाम प्रोटेम स्पीकर ने पुकारा लेकिन वह भी सदन में मौजूद नहीं थे।

मोदी मंत्रिमंडल ने भी ली संसद सदस्य के रूप में शपथ

फिर राधा मोहन सिंह को संसद सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके बाद फग्गन सिंह कुलस्ते ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। इसके बाद केंद्रीय मंत्रियों को शपथ दिलाई गई जिनमें सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शपथ ली। राजनाथ सिंह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन जयराम गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल ने संसद सदस्य के तौर पर शपथ ली। इसके बाद पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सर्वानंद सोनवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, राम मोहन नायडू, प्रहलाद जोशी, जुएल ओरम, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, चिराग पासवान, किरेन रिजिजू, चंद्रशेखर पेम्मसानी व अन्य मंत्रियों ने शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button