खबरमध्य प्रदेश
कटनी में लगातार चलाया जा रहा है जदयू का सदस्यता अभियान

ç
भोपाल 20 सितंबर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड हिंदी भाषी राज्यों में लगातार अपने सदस्यों की संख्या में इजाफा कर रही है। इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 21 सितंबर को किया गया है। बैठक में हिस्सा लेने आए पार्टी के कटनी जिला अध्यक्ष शिव नारायण सोनी ने कहा कि कटनी में वर्तमान में 500 सक्रिय सदस्य हैं और संगठन का विस्तार करने के लिए लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। हर बूथ पर 15 सदस्य बनाए जाएंगे।कटनी के पदाधिकारी शेख रमजान ने बताया कि वो दशकों से जनता दल यूनाइटेड से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम पार्टी के लिए सदैव से समर्पित हैं।