करुणा निधान सांवरे सेवा समिति ने कराया पांच कन्याओं का विवाह
कन्याओं का घर बसाना बड़े पुण्य का कार्य -कमलेश यादव

भोपाल । राजधानी स्थित हिंदी भवन में करुणा निधान सांवरे सेवा समिति द्वारा पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह किया गया। कन्याओं के विवाह का पूरा खर्च और बारात को लेकर पूरे व्यवस्था करुणा निधान सांवरे सेवा समिति के द्वारा ही की गई थी। घोड़ा और बग्घी से सजी बारात जैसे ही हिन्दी भवन पहुंची सांवरिया समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया। हिंदी भवन में पांचों जोड़ों के लिए मंडप सजाया गया था और मंत्रोच्चारण के साथ पांचों जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। करुणा निधान निधन सांवरे सेवा समिति के कमलेश यादव ने बताया कि आज सामूहिक विवाह में पांच कन्याओं का विवाह किया गया। कन्याओं का घर बसाना बड़े पुण्य का कार्य है। साथ आज बाबा खाटू श्याम का संकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि हर एकादशी को हम संकीर्तन करते हैं। इसी दौरान हमारे मन में आया कि जरूरतमंद पंच कन्याओं का विवाह किया जाना चाहिए। यादव ने कहा कि कन्याओं के लिए घरेलू उपयोग की सभी सामग्रियां जैसे सोफा, वाशिंग मशीन, बर्तन तथा शगुन के रूप में नगद राशि भी प्रदान की गई।