कोरी कोली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आज

भोपाल।राष्ट्रीय सदगुरु कबीर कोरी कोली समाज महासभा नई दिल्ली शाखा मध्य प्रदेश के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 15 सितंबर को राजधानी स्थित मानस भवन में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय सद्गुरु कबीर कोरी कोली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रियंका प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजनीति ,सामाजिक प्रशासनिक, शिक्षा, और सांस्कृतिक रचनात्मक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों युवक युवतियों को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मंच से प्रदान किया जाएगा तथा इसमें देश के कोने-कोने से समाज के लोग मौजूद रहेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष डॉ. प्रियंका प्रसाद ,आर डी पंथी सहसंयोजक अमृत लाल कबीरिया, कार्यवाहक अध्यक्ष सविता अलपुरिया ने दी। कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आर के वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस आर कोली शामिल होंगे।