कुश जन्म महोत्सव 3 सितंबर को भोपाल में

भोपाल , अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्य प्रदेश के तत्वाधान में कुशवाहा समाज के आराध्य देव भगवान लवकुश जयंती के उपलक्ष्य में कुश जन्म महोत्सव 3 सितंबर 2024 को प्रातः 11 से श्री हरि मैरिज गार्डन फेस 2 हिनोतिया भोपाल में आयोजित किया गया है, इस आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकमन कुशवाहा, राष्ट्रीय महामंत्री राम विश्वास कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि कुश जन्म महोत्सव में संपूर्ण मध्य प्रदेश से स्वजातिय बंधु उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रधान महासचिव श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा होंगे।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्री भारत सिंह कुशवाहा सांसद ग्वालियर, माननीय श्री नारायण सिंह कुशवाहा, मंत्री, मध्य प्रदेश शासन सामाजिक न्याय विभाग, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सचिन के वर्मा, श्री सिद्धार्थ कुशवाहा विधायक सतना, सुश्री हिना कावरे पूर्व विधायक किरनापुर, श्री मदन कुशवाहा पूर्व विधायक ग्वालियर, श्री बैजनाथ कुशवाहा पूर्व विधायक मुरैना, श्री कैलाश कुशवाहा विधायक पोहरी, श्रीमती अलका सैनी इंदौर, श्री टी आर महाजन खंडवा, श्रीमती गीता कुशवाहा इंदौर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संध्या कुशवाहा सतना, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबू सिंह कुशवाह इंदौर, पूर्व संयुक्त कलेक्टर श्री जी पी माली भोपाल, श्री अजब सिंह कुशवाहा पूर्व विधायक सुमावली, श्री नागेश कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री नेता राम कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री डूंगर सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री हरि सिंह कुशवाहा प्रदेश महामंत्री उपस्थित रहेंगे।समाज के पदाधिकारी ने बताया कि कुशवाहा समाज की राजनैतिक, शैक्षणिक , सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए समारोह में विमर्श के पश्चात महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएंगे। पदाधिकारी ने सभी सामाजिक बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।