खबरमध्य प्रदेश

जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा, कुशवाहा समाज: राकेश महतो

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा प्रदेश इकाई की बैठक विगत दिनों भोपाल में संपन्न हुई

भोपाल।अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने कहा कि कुशवाहा समाज की आबादी 12% से भी अधिक है , किंतु दुर्भाग्य है कि आजादी के इतने वर्षों के बावजूद भी समाज को जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी किसी भी दल द्वारा नहीं दी गई है, यह समाज के लिए बड़े चिंता का विषय है ।श्री महतो ने कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का गठन संपूर्ण भारत में किया है ,समाज के संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तारित करने हेतु आयोजित प्रादेशिक इकाई के बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ” मध्य प्रदेश की मजबूरी है -पिछड़े वर्ग का मुख्यमंत्री जरूरी है ” का नारा कुशवाहा समाज ने बीस वर्ष पहले दिया था जिसकी परिणीति है कि मध्य प्रदेश में पिछले 20 वर्षों से ओबीसी का व्यक्ति मुख्यमंत्री बन रहे हैं । उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अगले पंचवर्षीय विधानसभा चुनाव में कुशवाहा समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा तथा यही समाज सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। समाज को संगठित होकर काम करने का आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कोई भी राजनीतिक दल बिना कुशवाहा समाज के सरकार बनाने के स्थिति में नहीं रहेगा।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा से एक लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा : लोकमन कुशवाहा।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकमन कुशवाहा ने कहा कि एक वर्ष के अंदर मध्य प्रदेश में महासभा से एक लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा, उन्होंने कहा की सदस्यता अभियान के माध्यम से महासभा की सकारात्मक गतिविधियों को परिवारो तक पहुंचने का कार्य महासभा करेगी। ” एक व्यक्ति -एक रुपये ” के सिद्धांत पर समाज के प्रत्येक नागरिक को महासभा, संगठन मे भागीदार बनाएगी

राम विश्वास कुशवाहा राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश महतो द्वारा संगठन को विस्तारित करते हुए मध्य प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी राम विश्वास कुशवाहा को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया। पदभार ग्रहण करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री राम विश्वास कुशवाहा ने कहा कि महासभा संपूर्ण भारत में अभियान चलाकर जातिगत जनगणना करायेगी। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज प्रशासनिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, न्यायिक, व्यापारिक क्षेत्र में जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित कराने की पहल करेगी ।

भगत सिंह कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश महतो द्वारा मध्य प्रदेश इकाई को मजबूती देने के उद्देश्य से वरिष्ठ समाजसेवी श्री भगत सिंह कुशवाहा को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्री भगत सिंह कुशवाहा ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में समाज को संगठित करने हेतु शीघ्र ही प्रादेशिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा । प्रदेशाध्यक्ष द्वारा महासभा की प्रदेश इकाई को विस्तारित करते हुए 31 पदाधिकारी को मनोनीत कर विभिन्न पदों के जिम्मेदारी सौंपी। श्री भगत सिंह कुशवाहा ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में प्रदेश स्तरीय जन जागरण रथ यात्रा निकाली जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button