लायन अरुण कुमार सोनी जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति का भोपाल में किलोल पार्क तिराहे पर अजमीढ़ देव जयंती को मनाते किया गया शानदार सम्मान

भोपाल में मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति की प्रादेशिक इकाई के द्वारा किलोल पार्क तिराहा पर महाराज श्री अजमेर देव जी की जयंती प्रदेश अध्यक्ष ओ पी सोनी जी एवं उनकी टीम के द्वारा गरिमामय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बहुत ही धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाई गई।राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति जिला इकाई विदिशा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि प्रदेश समिति के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाराज अजमीढ़ देव जी की जयंती पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा, सोनू भाभा,भोपाल विधायक श्री भगवान दास सबनानी, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओ पी सोनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, महामंत्री अशोक सोनी, सुरेश कुर्वे , स्वर्ण कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गेश सोनी, सागर पूर्व महापौर अभय दरे, हिंदी ग्रंथ अकादमी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री अशोक कडेल सोनी, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री मनीष सोनी, भारतीय हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष एल एल सोनी, वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, मंच आसीन एवं सभागार में उपस्थित लोगों ने महाराज अजमीढ़ देव जी को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर महा आरती संपन्न की।
मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के साथ ही विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे लायन अरुण कुमार सोनी का सम्मान विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में कल्याण समिति की प्रादेशिक इकाई के द्वारा किया गया। जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 54 जिलों में प्रत्येक जिले से पांच निर्धन परिवार की मेधावी बालिकाओं को ₹5000 की राशि छात्रवृत्ति के रूप में देने की योजना का जयंती के शुभ अवसर से प्रारंभ किया गया। जिसमें निर्धन परिवार की एक मेधावी छात्रा को ₹5000 की राशि की एफ डी प्रदेश अध्यक्ष ओपी सोनी के कर कमलो से भी प्रदान की गई। पार्षद विनीता सोनी, पार्षद संतोष सोनी विदिशा, पूर्व पार्षद राकेश सोनी बड़ी बरेली, महेश सोनी विदिशा, सुधीर सोनी, विनोद सोनी, दुर्गेश सोनी, नरेंद्र सोनी, पी एन स्वर्णकार, अखिलेश सोनी, एस एन स्वर्णकार, एडवोकेट अमित सोनी, रामस्वरूप सोनी, मुकेश सोनी बैरसिया, पत्रकार अमित सोनी, पत्रकार अरुण सोनी, पार्षद श्रीमती अनीता सोनी श्रीमती रजनी सोनी श्रीमती आराधना सोनी श्रीमती वर्षा सोनी श्रीमती सुनीता सोनी श्रीमती रेखा सोनी आदि 54 जिले से आए स्वर्णकार साथी उपस्थित रहे।