खबरमध्य प्रदेश

लायंस क्लब विदिशा द्वारा हरि वृद्ध आश्रम में निर्धन, असहाय और वृद्ध 82 लोगों को हंगर एक्टिविटीज के अंतर्गत पदाधिकारियों ने कराया भोजन

लायंस क्लब विदिशा द्वारा हरि वृद्ध आश्रम में निर्धन, असहाय एवं वृद्ध 82 लोगों को हंगर एक्टिविटीज के अंतर्गत पदाधिकारियों ने कराया भोजन
द इंटरनेशनल लायंस क्लब विदिशा 3233 g 2 हमेशा पीडि़त मानव सेवा में संलग्न रहता है। मानव सेवा हेतु कई योजनाएं पर लायंस क्लब 208 देश में कार्य कर रहे हैं। इन्हीं कार्य सूची में हंगर एक्टिविटीज के अंतर्गत निर्धन असहाय एवं वृद्ध लोगों को भोजन करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। ‌ लायंस क्लब अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इसी क्रम में लायंस क्लब विदिशा द्वारा शहर के हरि वृद्ध आश्रम में अपने सह सचिव के जन्म दिवस के उपलक्ष में भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वृद्ध आश्रम के संचालक एवं लायन साथी भाई वेद प्रकाश शर्मा जी ने पूरा सहयोग प्रदान किया। ‌ इस अवसर पर क्लब पदाधिकारी दौड़-दौड़ कर वृद्ध लोगों के लिए खाने की थाली सजा रहे थे। उसमें व्यंजन परस रहे थे। और भजनों के साथ वृद्ध लोगों से खाने का आग्रह करते हुए उन्हे प्रणाम कर रहे थे। पदाधिकारी की इतनी सेवा देखकर वृद्ध लोग गदगद हो गए और अपने दोनों हाथ उठाकर उन्होंने सह सचिव लायन रामू राम जाट के साथ ही सभी को पदाधिकारीयो को आशीर्वाद प्रदान किया और खुशी से झूम उठे। ‌‌ वृद्ध आश्रम का वातावरण हर्ष उल्लास से परिपूर्ण हो गया। इस सेवा कार्य में डिस्ट्रिक्ट एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, सह सचिव लायन रामू राम जाट, कोषाध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन डॉक्टर रवि साहू,संचालक मंडल सदस्य एवं हरि वृद्ध आश्रम संचालक लायन वेद प्रकाश शर्मा, टेल ट्विस्टर लायन सचिन सोनी, लायन घनश्याम स्वर्णकार, जीतू भाई सहित सहसचिव का परिवार भी उपस्थित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button