अध्यात्ममध्य प्रदेश

भगवान श्री ऋषभदेव का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया

भोपाल। 23 मार्च 2025 को जैन धर्म प्रणेता, विश्व को असी, मसि, कृषि, शिल्प, वाणिज्य, कला का मार्ग प्रशस्त करने वाले प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 भगवान ऋषभदेव जिन्हें भगवान आदिनाथ भी कहा जाता है का जन्म एवं तप कल्याणक भव्य समारोह के रूप में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति शाहपुरा के तत्वाधान में श्री ऋषभदेव उद्यान मनीषा मार्केट, शाहपुरा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शाहपुरा दिगंबर जैन मंदिर से श्री ऋषभदेव भगवान की एक भव्य शोभायात्रा शाहपुरा के मुख्य मार्ग से होती हुई ऋषभदेव उद्यान पहुंची वहां पर भगवान ऋषभदेव का अभिषेक , शांति धारा एवं संगीतमय पूजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित लोकप्रिय हुजूर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा जी, रिटायर्ड डीजीपी श्री ऋषभ दिवाकर, श्री अभिषेक शास्त्री मीडिया प्रभारी केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर सुधीर जैन ने संबोधित किया। श्री दिवाकरजी ने जैन धर्म की प्राचीनता एवं भगवान ऋषभदेव द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों को बताते हुए वर्तमान समय में उनके अनुसरण पर जोर दिया। श्री अभिषेक शास्त्री ने विश्व की विभिन्न प्राचीन संस्कृतियों और उनके उल्लेखित आदिम व्यक्तित्वों की साम्यता भगवान ऋषभदेव आदिनाथ से करते हुए बताया किस प्रकार प्राचीन किवदंतियां जापानी, यहूदी, ईसाइयों में सुनने को मिलती हैं जो भगवान ऋषभदेव की प्राचीनता को मान्य करते हैं। डॉ सुधीर जैन ने कहा कि पौराणिक ग्रंथों- ऋग्वेद, भगवद्गीता आदि की ऋचाओं में सम्मान के साथ भगवान ऋषभदेव के उल्लेख और वर्णन किया गया है । मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने अपने विस्तृत उद्बोधन में जैन धर्म को भारत का मूल धर्म एवं भारत में उत्पन्न मुख्य धर्म बताया। उन्होंने अपने उद्बोधन में सनातन और श्रमण संस्कृति के उद्धरण देते हुए कहा कि भगवान ऋषभदेव और भगवान श्री राम एक ही वंश के थे। भगवान श्री कृष्ण और भगवान नेमीनाथ भी एक ही वंश के थे।उन्होंने वर्तमान परिस्थिति में बच्चों में मुख्यतः कन्याओं में धार्मिक संस्कार देने का जोर माता पिता को आव्हान करते हुए दिया, तभी हमारी संस्कृति एवं परंपराएं सुरक्षित रह सकती हैं। श्री शर्मा ने ऋषभदेव उद्यान को विकसित करने के संदर्भ में कहा कि जो भी आवश्यकता प्रशासन से होगी उसमें भरपूर मदद की जाएगी। इस कार्यक्रम में शाहपुरा एवं चुनाभट्टी तथा आसपास स्थित विभिन्न मंदिरों के सभी पदाधिकारी, जैन धर्मावलंबी , दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चे एवं शिक्षिकाएं, शाहपुरा महिला मंडल, मुनि सेवा समिति, सृजन ग्रुप, अनुशासन के विद्यार्थी और दिगंबर जैन महासभा, श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति शाहपुरा के सभी पदाधिकारी, अध्यक्ष श्री दीप जैन, मंत्री श्री संतोष जैन, इंजी श्री सुहागमल जैन, श्री राजेंद्र जैन टी आई, इंजी, श्री राजेंद्र कुमार जैन, इंजी श्री सुबोध जैन, श्री अमित मोदी, इंजी अभय सराफ, इत्यादि सभी समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन
श्री चक्रेश शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में इंजी श्री अनुराग जैन अमित जैन ने अपनी स्वर लहरी से संगीतमय पूजन संपन्न कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button