मध्य प्रदेश

एम.पी. ट्रांसको के 400 के.व्ही. सबस्टेशन छैगांव को मिलेगी

सिंगाजी पावर प्लांट व जुलवानिया से सीधी विद्युत आपूर्ति:-* निमाड़ के मुख्य लोड सेंटर के रूप में विकसित हुआ छैगांव: पंपिंग सबस्टेशनों को भी मिलेगा लाभ

भोपाल। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने 400 के.व्ही. सबस्टेशन छैगांव को सिंगाजी थर्मल पावर स्टेशन और 400 के.व्ही. जुलवानिया से सीधे जोड़कर निमाड़ क्षेत्र की पारेषण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाया है। श्री तोमर ने बताया कि एम.पी. ट्रांसको ने सिंगाजी थर्मल पावर स्टेशन से जुलवानिया जाने वाली 400 के.व्ही. ट्रांसमिशन लाइन को “लाइन इन-लाइन आउट” (LILO) तकनीक के माध्यम से छैगांव में जोड़ा है। इससे छैगांव को निमाड़ क्षेत्र के एक प्रमुख लोड सेंटर के रूप में विकसित किया जा सका है। पूर्व में छैगांव सबस्टेशन को जुलवानिया के माध्यम से ही सिंगाजी थर्मल पावर स्टेशन से विद्युत प्राप्त होती थी। अब सीधे जुड़ाव से विद्युत आपूर्ति में लचीलापन और मजबूती आएगी। इस नई व्यवस्था पर लगभग 10 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत आई है। ऊर्जा मंत्री ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए एम.पी. ट्रांसको को बधाई दी है।

कार्यपालन अभियंता श्री हितेश तिवारी की गहन सिस्टम स्टडी से मिली सफलता

छैगांव को निमाड़ क्षेत्र का मुख्य लोड सेंटर बनाने में एम.पी. ट्रांसको मुख्यालय, जबलपुर में पदस्थ कार्यपालन अभियंता श्री हितेश तिवारी की ट्रांसमिशन सिस्टम पर की गई गहन अध्ययन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने न केवल ट्रांसमिशन सिस्टम स्टडी की, बल्कि योजना -निर्माण व लागत आंकलन (एस्टिमेट) तैयार करने में भी सक्रिय योगदान दिया। उनके प्रयासों से यह परियोजना सफल हो सकी।

श्री हितेश तिवारी ने बताया कि सिंगाजी थर्मल पावर स्टेशन से सीधे विद्युत आपूर्ति मिलने से निमाड़ क्षेत्र के 220 के.व्ही. सबस्टेशन निमरानी, नेपानगर तथा 132 के.व्ही. के छैगांव माखन, मूंदी, खंडवा, खरगोन, अन्दड, सिंगोट, बड़वाह, सनावद, पंधाना, भीकमगांव, झिरनिया एवं लिफ्ट एरिगेशन फीडर डोंगरगांव से जुड़े उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही छैगांव सबस्टेशन को वैकल्पिक 400 के.व्ही. आपूर्ति भी उपलब्ध होगी, जिससे आपूर्ति और अधिक स्थिर और विश्वसनीय होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button