मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के नेतृत्व को मिली नई धार अनिल साहू “अकेला” बने प्रदेश महासचिव




भोपाल। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में निर्णय लेते हुए,सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू एवं हाई पावर कमेटी की सर्वसम्मत अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू द्वारा श्री अनिल कुमार साहू “अकेला”को म.प्र तैलिक साहू सभा के महासचिव पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
साथ ही संगठन की वित्तीय एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से श्री मदनलाल साहू (एसबीआई) को कोषाध्यक्ष तथा श्री हरि भाई साहू को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों से भोपाल नगर ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश में साहू समाज के बंधुओं में अभूतपूर्व उत्साह, हर्ष एवं गौरव का वातावरण व्याप्त हो गया है। समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवाओं ने एक स्वर में विश्वास व्यक्त किया है कि नवनियुक्त नेतृत्व अपने अनुभव, दूरदर्शिता एवं संगठनात्मक कुशलता से तैलिक साहू समाज को नई ऊर्जा, नई दिशा एवं नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।
इस अवसर पर डॉ. प्रकाश सेठ, डॉ. हेमराज साहू, हरिशंकर साहू, रमेश साहू (बैरसिया), जीवनलाल साहू, डॉ. एच.एल. साहू, आर.सी. साहू, विजय साहू, विनोद साहू, विवेक साहू, बृज साहू, मनोज साहू, प्रीतम साहू, उमेश साहू, दिलीप साहू, दीपक साहू, प्रशांत साहू, अभिषेक साहू,राकेश साहू, सुनील साहू योगेश साहू, नवयुवक मंडल अध्यक्ष राहुल साहू सहित सभी नवयुवक साथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


