खबरमध्य प्रदेशराजनीतिक

इंदिरा जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी महिला कांग्रेस- राजकुमारी केवट

भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव राजकुमारी सुंदरलाल केवट ने कहा कि महिला कांग्रेस आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार है, आज किसान, महिला और युवा सभी पीड़ित हैं। किसानों को खाद- बीज नहीं मिल रहा, युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार में मध्य प्रदेश सबसे आगे है। भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ हम लोगों के पास जाएंगे और इंदिरा जी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाएंगे यही इंदिरा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भास्कर राव रोकड़े जी ने सम्यक अभियान चलाया है हम सभी उनका समर्थन करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button