जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मनाई जाती है मकर संक्रांति
देश भर में आज मनेगी मकर संक्रांति


भोपाल। ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी को दोपहर में 3:13 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन महा पुण्य काल दोपहर 3:13 मिनट से शाम 4:58 मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति का महा पुण्य काल 1 घंटा 45 मिनट का होगा।मकर संक्रांति को गुजरात में उत्तरायण, पूर्वी उत्तर प्रदेश में खिचड़ी और दक्षिण भारत में इस दिन को पोंगल के रूप में मनाया जाता है। मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के राशि परिवर्तन के मौके पर मनाया जाता है। धनुर्मास की संक्रांति समाप्त होते ही मकर राशि में सूर्य प्रवेश करते हैं, अलग-अलग प्रकारों से शास्त्रीय महत्व वाले दान पुण्य का अनुक्रम आरंभ हो जाता है। मकर संक्रांति के साथ खरमास समाप्त हो जाता है और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।मकर संक्रांति के बाद ही सूर्य उत्तरायण हो जाता है। इस वजह से ठंड असर कम होना शुरू हो जाएगा और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगेगी। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का सेवन खासतौर पर किया जाता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर की गई सूर्य पूजा अक्षय पुण्य के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। मकर संक्रांति पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के बाद ही सूर्य उत्तरायण हो जाता है। इस वजह से ठंड असर कम होना शुरू हो जाएगा और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगेगी। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का सेवन खासतौर पर किया जाता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर की गई तिल का दान करने से स्वास्थ्य लाभ और शांति मिलती है। इस दिन कई लोग तिल और गुड़ के बने लड्डू भी दान करते हैं। मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ के दान से कुंडली में शनि और सूर्य दोष का निवारण होता है। गर्म वस्त्र और ऊनी कपड़ों का दान अत्यंत पुण्यदायक है। विशेषकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। अपनी राशि के अनुसार करें दान मेष राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। वृषभ राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन चावल का दान करना चाहिए। साथ ही काली उड़द की दाल का दान करना चाहिए।मिथुन राशि के लोगों को मूंग की दाल का दान करना चाहिए कर्क राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन चावल और दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए। सिंह राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर काले तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। कन्या राशि के लोगों को संक्रांति पर हरी मूंग दाल का दान करना चाहिए या दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए।तुला राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर चीनी और कंबल का दान करना चाहिए। वृश्चिक राशि के लोगों को तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। यह दान राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को कम करता हैधनु राशि वालों को मकर संक्रांति पर चने की दाल का दान करना चाहिए जिससे गुरु ग्रह को मजबूत करने में मदद मिलती है मकर राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर काली उड़द दाल और काले तिल का दान करना चाहिए। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है कुंभ राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर गरीबों को भोजन का दान करना चाहिए मीन राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर, तिल, चने की दाल और चावल और चावल की खिचड़ी का दान करना चाहिए।
एस्ट्रो पंडित पूजा नितेश दुबे
अखिल भारतीय ज्योतिष महासंघ भोपाल महिला अध्यक्ष



