ब्रेकअप के बाद आमने-सामने आए मलाइका और अर्जुन कपूर

बॉलीवुड में ब्रेकअप के बाद भी कई सेलेब्स दोस्त बने रहते हैं। लेकिन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ ऐसा नहीं है। यही वजह है कि जब अचानक दोनों की मुलाकात फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग पर हुई तो अजीब सी स्थिति बन गई। मलाइका और अर्जुन की मुलाकात के वायरल वीडियाे पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं।वायरल वीडियो में फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग में कई लोग मौजूद थे। अर्जुन कपूर इवेंट में अपनी बहन जान्हवी कपूर को सपोर्ट करने आए। वहीं मलाइका भी इवेंट में दिखीं। अचानक दोनों आमने-सामने आ गए। यह देखकर मलाइका ने अर्जुन को अनदेखा करने की कोशिश की। अर्जुन ने भी एक झलक मलाइका को देखा और फिर वह नेहा धूपिया से बात करने लगे। बाद में मलाइका उस जगह से दूर चली गईं।
6 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद जुदा हुए
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लगभग 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया। लेकिन साल 2024 की शुरुआत में इनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह किसी ने साझा नहीं की है।